नांदिया रोड पर बाइक अनियंत्रित, 17 वर्षीय युवक गंभीर

 

छुरिया अस्पताल पहुंचे जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा

छुरिया। मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे बम्हनी के आगे तालाब के पास नांदिया रोड में एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार किड़काड़ी टोला निवासी अजय कुमार (17 वर्ष) मोटर साइकिल से जा रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।घायल युवक को तत्काल छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल राजनांदगांव रेफर कर दिया।

Uploaded Image

घटना की सूचना मिलते ही जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कांता प्रसाद साहू एवं टीकम साहू भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सकों से युवक की स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Post