रायगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल श्री हनुमान अखाड़ा शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय 

रायगढ़ / हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भक्ति, उत्साह और परंपरा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। बजरंग दल जिला इकाई द्वारा आयोजित विशाल “श्री हनुमान अखाड़ा शोभायात्रा” ने पूरे शहर को भगवामय वातावरण में रंग दिया। Uploaded Image

शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 6 बजे रामलीला मैदान से हुआ, जहाँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर अखिलेश भारती मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और सामाजिक संगठनों के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

बजरंग दल के जिला संयोजक अमितेश गर्ग तथा नगर संयोजक शुभम यादव ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य समाज में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भगवान हनुमान के पराक्रम, सेवा और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना है।Uploaded Image

यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों—घड़ी चौक, हंडी चौक, हटरी चौक, गांजा चौक, चांदनी चौक, नरसिंह मंदिर, गद्दी चौक, सुभाष चौक और गांधी प्रतिमा चौक—से होकर निकली। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और जय श्रीराम तथा बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर अकाल पूरख की फौज गतका अखाड़ा द्वारा आकर्षक गतका प्रदर्शन किया गया। साथ ही बजरंग दल के युवाओं ने तलवारबाजी और लाठीबाजी जैसे शौर्य प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। Uploaded Image

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण सुसज्जित भव्य रथ रहा, जिसमें भगवान हनुमान और बाल हनुमान की जीवंत झांकी सजाई गई थी। श्रद्धालु जगह-जगह रुककर आरती उतारते, पुष्प वर्षा करते और भगवान का स्वागत करते दिखाई दिए।

Related Post