उत्तर प्रदेश महराजगंज में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश महराजगंज में युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल

 

महराजगंज/पुरन्दरपुर

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बोकवा में होली के दिन पारिवारिक रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोकवा निवासी शैलेश चौरसिया बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे अपने घर के बाहर बच्चों को रंग देने के लिए बाइक की डिग्गी से सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि उनके बड़े भाई अखिलेश चौरसिया और उनके पुत्र रिशभ चौरसिया वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर धारदार हथियार से शैलेश चौरसिया के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से काफी खून बहने लगा मिली जानकारी के अनुसार 

 

पीड़ित पक्ष के अनुसार जब दोनों आरोपी शैलेश चौरसिया को मार रहे थे, तभी उनकी पत्नी पूनम चौरसिया बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ छेड़खानी करते हुए अभद्र व्यवहार भी किया

घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे

 

घटना के बाद घायल के साले मदन चौरसिया थाना पुरन्दरपुर तहरीर देने पहुंचे। मदन चौरसिया का आरोप है कि थाने में घटना की जानकारी देने पर पुलिसकर्मियों ने उनकी बात ठीक से नहीं सुनी और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उनका कहना है कि एक पुलिसकर्मी ने उनके सिर पर भी प्रहार कर दिया, जिससे उनके सिर से खून निकलने लगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह मोबाइल से घटना की रिकॉर्डिंग करने लगे तो पुलिसकर्मियों ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल टूट गया

 

पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी पक्ष पहले से ही जान से मारने की धमकी देता रहा है और दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

 

हमले में घायल शैलेश चौरसिया का लिया गया फोटो

Related Post