कुदुदंड में युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस की तत्पर कार्रवाई

थाना सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमल प्रधान (उम्र 25 वर्ष, पिता रामकृष्ण प्रधान, निवासी कुदुदंड) के रूप में हुई है।

 

पुलिस पेट्रोलिंग टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी में अवैध गुप्ती बरामद होने पर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

 

थाना सिविल लाइन पुलिस लगातार संदिग्ध एवं हथियार रखने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रख रही है, ताकि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा वातावरण बनाए रखा जा सके।

Related Post