कटाईनार एनीकट में पैर फिसलने से डूबा युवक,लगभग 4 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव ,गांव में शोक की लहर

 बाँकी मोंगरा थाना के कटाईनार कालोनी के पीछे अहिरन नदी के एनीकट में एक युवक के पैर फिसलने से नदी के गहराई में डूबने की सूचना बाँकी मोंगरा थाना प्रभारी को प्राप्त हुई।

दरअसल कटाईनार कालोनी से शव यात्रा में शामिल होने के लिए योगेश कुमार केवट पिता छबि लाल केवट उम्र लगभग 24 साल नामक युवक पहुंचा था जँहा कफन दफन की प्रकिया पूर्ण होने पर युवक अपने साथियों के साथ हाँथ पैर धोने अहिरन नदी के एनीकट के पास गया जँहा अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी के तरफ डूबने लगा साथियों ने बचाने की कोशिश भी की पर वह नदी के अन्दर डूब गया जिसे ग्रामीणों के मदद से  भी खोजा गया नही मिलने पर थाना बाँकी मोंगरा को सूचना दिया गया।

थाना प्रभारी सूचना मिलने पर तत्काल अपनी टीम को रवना किये।

गोताखोर एवं स्थानीय लोगो की मदद से लगभग 4 घंटे के कड़ी मेहनत से शव को बाहर निकाल बाँकी मोंगरा secl अस्पताल लाया गया जँहा डॉक्टरों ने चेक उपरांत मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक कटाईनार कालोनी का निवासी बताया जा रहा है।शव को अस्पताल के मर्चिवरी में रख दिया गया है।कल पंचनामा व पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

 

Related Post