ब्लॉक छुरिया के विजेताओं को मिला सम्मान

 

छुरिया। नन्हे सितारे कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक छुरिया के ब्लॉक स्तरीय विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा विभाग एवं ओपन लिंक्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें मंच प्रदान करना है।कार्यक्रम के तहत कविता वाचन, कहानी वाचन, स्पेलिंग बी एवं स्पोकन इंग्लिश जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर से लेकर ब्लॉक एवं जिला स्तर तक आयोजित की गईं। ब्लॉक स्तर पर चयनित 19 विद्यार्थियों में से प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 7 फरवरी को बलदेव प्रसाद मिश्रा स्कूल में किया गया।जिला स्तर पर कक्षा समूह 1-3 के अंतर्गत कविता वाचन प्रतियोगिता में ब्लॉक छुरिया के दो विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्लॉक का नाम गौरवान्वित किया।

सम्मान समारोह में ब्लॉक स्तर के 17 विजेता विद्यार्थियों को आदरणीय ब्लॉक अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी श्री प्रह्लाद साहू द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताएं कक्षा समूह 1-3, 4-5 एवं 6-8 के आधार पर आयोजित की गई थीं।

इस अवसर पर एबीईओ श्री साहू ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर तैयारी के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विनोबा के प्रोजेक्ट ऑफिसर नरेंद्र साहू ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।नन्हे सितारे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा

Related Post