कोंडागांव, 29 जनवरी 2026 | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व की सहमति से वसीम कच्ची को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला कोंडागांव का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद भाजपा संगठन एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रिय संगठनात्मक भूमिका, सामाजिक कार्यों में निरंतर सहभागिता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसीम कच्ची ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए युवाओं को भाजपा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
वसीम कच्ची ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एवं भाजपा के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
