नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड नंबर 29 के पार्षद गोपाल ने अपने वार्ड में व्याप्त समस्याओं को लेकर महापौर से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मुख्य रूप से जर्जर नाली व्यवस्था और पानी निकासी की गंभीर समस्या का उल्लेख किया गया है।
बायपास रोड से रामनगर मोड़ तक नाली जर्जर
पार्षद गोपाल ने महापौर को दिए ज्ञापन में बताया कि वार्ड नंबर 22 मोड़ पर बायपास रोड, जतला पेट्रोल पंप से रामनगर मोड़ तक की नाली पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। नाली की खराब स्थिति के कारण बस्ती का गंदा पानी आसपास के गरीब परिवारों के घरों में घुस रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गरीब परिवारों पर बढ़ा संकट
नाली जाम और टूटी होने की वजह से जलभराव की स्थिति बनी रहती है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
जनहित में शीघ्र निर्माण की मांग
ज्ञापन में पार्षद गोपाल ने महापौर से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जर्जर नाली का शीघ्र नया निर्माण कराया जाए, ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो समस्या और विकराल रूप ले सकती है।
महापौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया है। वार्डवासियों को अब प्रशासन की पहल का इंतजार है।
