घटिया सड़क मरम्मत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, डुप्लीकेट डामरीकरण का आरोप

कोंडागांव, 1 मार्च 2026 | जिले के अंदरूनी व संवेदनशील ग्रामीण क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम पंचायत रेगांगोदी (भरी पारा) से ग्राम केजंग (घोड़ा पारा) तक चल रहे डामरीकरण सड़क मरम्मत कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है।

Uploaded Image

ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर केवल गिट्टी डालकर डुप्लीकेट कार्य किया जा रहा है। सड़क में आवश्यक ब्लैक ऑयल (डामर) का उपयोग नहीं किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गुणवत्ताहीन डामरीकरण सड़क हाथ से निकालने पर भी उखड़ रहा है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Uploaded Image

ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र समझकर घटिया निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण सड़क को जानबूझकर निम्न गुणवत्ता का बनाया जा रहा है, जो भविष्य में दुर्घटनाओं और जनहानि का कारण बन सकता है।

Uploaded Image

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए, दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और सड़क का पुनः मानक अनुसार गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण कराया जाए।

Related Post