कोंडागांव, 9 मार्च 2026 | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन कोंडागांव में महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एवं नगर पालिका पार्षद श्रीमती हेमा देवांगन के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं के बीच कई मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही महिला दिवस के महत्व और महिलाओं के अधिकारों पर भाषण कार्यक्रम भी रखा गया। कोंडागांव शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र एवं माकड़ी ब्लॉक से भी महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम राजनीति से ऊपर उठकर केवल महिलाओं के सम्मान और प्रोत्साहन के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान नेतृत्वकर्ता हेमा देवांगन एवं उनके सहयोगियों द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं को उपहार प्रदान किए गए, वहीं खेल प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम और कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि घोष भी पहुंचे और सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मोहन मरकाम ने अपने चिर-परिचित अंदाज में महिलाओं से विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल भी किए, जिनके सही उत्तर देने वाली महिलाओं को उन्होंने पुरस्कृत किया।

इस कार्यक्रम में श्रीमती हेमा देवांगन, भगवती पटेल, रमिला मरकाम, तबस्सुम बानो, वेदवती पोयाम, वर्षा यादव, गुणमती नायक, अनीता पोयाम, उमा करन, प्रीति भदौरिया, लेखनी प्रधान, रंजीता अग्रवाल, गीता मेश्राम, आरती कोर्राम, अंजू जोशी, आरती नेताम, ललिता नेताम, रंजना साहू, सरिता देवांगन, नीलू देवांगन, प्रतीक्षा सुरजाल, हिरामुनी सिदार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
