उत्तर प्रदेश महराजगंज तेज रफ्तार कर ने बाइक सवार को मारी टक्कर बीच रस्ते में मौत

कोल्हुई क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग जोगियाबारी गांव के पास गुरुवार को हुए एक हादसे में एक शख्स की जान चली गई मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे लोटन कोतवाली क्षेत्र के अमहट गांव निवासी बृजेश मौर्या (25) गुरुवार दोपहर को बाइक से हाईवे से गुजर रहा था इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा

युवक का सिर रोड के डिवाइडर से बुरी तरह टकरा गया था घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के जेब मे मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान करके परिजनों को सूचना दी। युवक के बचे होने की उम्मीद में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Related Post