उत्तर प्रदेश महराजगंज सोनौली भारत नेपाल अधिकारियो की संयुक्त बैठक सम्पन्न, नेपाल चुनाव को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश
भारत के पडोसी व मित्र राष्ट्र नेपाल मे आने वाले 5 मार्च को चुनाव व होली पर्व पर शांति पूर्ण माहौल एव बॉर्डर के दोनों तरफ समन्वनय को लेकर एक अहम बैठक भारत नेपाल बॉर्डर के सोनौली मे किया गया
इस बैठक मे जानकारी दिया गया कि, 2 मार्च अर्ध रात्रि से नेपाल कि सीमा प्रेवश हेतु पूरी तरह सील रहेगी एव मतदान वाले दिन 5 मार्च को अर्ध रात्रि के बाद प्रवेश बहाल कर दिया जायेगा
बैठक मे भारत के तरफ से महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एव एसपी महराजगंज सोमेन्द्र मीणा, सहित एसएसबी के अधिकारी एव नेपाल के तरफ से रूपन्देही के प्रमुख जिला अधिकारी माधव प्रसाद पोखरेल, पुलिस अधिझक जनक शाही के बीच समन्वय बैठक सम्पन्न हुई
इस दौरान डीएम महराजगंज और एसपी महराजगंज भारी पुलिस बल के साथ नोमेंस लैंड से रामाजानकी चौक तक परेड मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया
बैठक में मुख्य रूप से असिस्टेंट कमांडेट सी विवेक एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार, सीओ नौतनवा अंकुर कुमार गौतम, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल नवराज बोहरा, पुलिस अधीक्षक, 27वीं वाहिनी नेपाल भंसार चीफ बेलहिया हरिहर पौडेल पुलिस अधीक्षक अनुसंधान प्रकाश आचार्या प्रतिमा कार्की निरीक्षक यातायात भैरहवा
सहित शसस्त्र पुलिस बल, एसएसबी और भारत नेपाल के अधिकारी उपस्थित रहे
