नौतनवा,महराजगंज कस्बे के गांधीनगर में एक सनसनीखेज खबर प्रकाश में आया है, जहां एक मकान में भाड़े पर रह रहे, महिला एस एस बी के पति और दो बच्चों समेत फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, बताया जा रहा है पारिवारिक कलह के कारण पति ने पत्नी के ड्यूटी जाने के बाद पहले बच्चों की जान ली और फिर अपना नस काटकर जान देने का प्रयास किया, बाद में फांसी लगा कर अपनी भी जान दे दी मौके पर पहुंचे एस एस बी और पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है
मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी में तैनात महिला वंदना के पति अमरेंद्र भारती, जो गाजीपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, ने यह खौफनाक कदम उठाया बताया जा रहा है कि रविवार सुबह घर के अंदर यह घटना हुई, जहां दो छोटे बच्चों की मौत के बाद अमरेंद्र भारती फांसी पर लटके मिले
