ग्राम गौद की अनोखी पहल — 70% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान और पुरस्कार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम गौद में तिरंगा फहराने के बाद ग्राम पंचायत ने शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की एक मिसाल पेश की।

जिसमें ग्राम पंचायत गौद के सरपंच फिरत भार्गव ने घोषणा की है, कि गांव के शासकीय हाई स्कूल में कक्षा 10वीं की परीक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को पंचायत की ओर से एक पेन, एक कॉपी और ₹1500 नकद देकर सम्मानित किया जाएगा।

Uploaded Image

सरपंच ने कहा, "हमारे गौरव गांव के साथ साथ आस पास के बच्चों को पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना हमारा दायित्व है। यह पुरस्कार केवल सम्मान नहीं, बल्कि उनकी मेहनत का प्रतीक होगा।

इस निर्णय से गांव से आस पास के गांव से आए विद्यार्थी तथा अभिभावक दोनों ही उत्साहित हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यह कदम बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की भावना को और बढ़ाएगा

 

Related Post