नशा मुक्ति अभियान के तहत सागौर में बालिकाओं द्वारा रैली निकाली गई।
पीथमपुर सागौर मै नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को सागौर पुलिस ने शासकीय कन्या विद्यालय की बालिकाओं द्वारा रैली निकाली गई। रेली में करीब 300 बालिकाएं शामिल थी। रैली सागर के मार्गो से निकली गई। नशे से दूर रहने के लिए बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। सागर थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे ने सभी बालिकाओं को नशे से दूर रहने के लिए अवेयर किया। नशे की बुराइयों के बारे में अवगत कराया। नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। नशा सिर्फ शरीर को हे नहीं पूरे समाज को खोखला बना देता है। अंत में सभी को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई।
