प्राणघातक हमले के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ खुनी संघर्ष, थाना केशकाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई

केशकाल/कोंडागांव, 09 फरवरी 2026 | थाना केशकाल क्षेत्र के ग्राम गारका में जमीन विवाद को लेकर हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Uploaded Image

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 फरवरी 2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना केशकाल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके पति प्रदीप सिन्हा अपने घर के बाड़ी में फेसिंग हेतु तार-खूंटा लगवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी सुंदरलाल सिन्हा एवं किशुन सिन्हा मौके पर पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि सुंदरलाल सिन्हा ने प्रदीप सिन्हा के दोनों पैर पकड़ लिए, जबकि किशुन सिन्हा ने लोहे के सब्बल से सिर पर जानलेवा हमला किया।

 

हमले में गंभीर रूप से घायल प्रदीप सिन्हा को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रायपुर रेफर किया गया।

 

प्रकरण में थाना केशकाल में धारा 109, 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपील चन्द्रा एवं एसडीओपी केशकाल अरुण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

 

विवेचना के दौरान आरोपी सुंदरलाल सिन्हा (60 वर्ष) एवं किशुन सिन्हा (58 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम गारका, थाना केशकाल, जिला कोंडागांव को तलब कर पूछताछ की गई। आरोप स्वीकार करने पर दिनांक 09 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

 

इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास बघेल, उपनिरीक्षक कंवल सिंह शोरी, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत देवांगन, प्रधान आरक्षक संजय बिसेन, ईश्वर नेताम, महिला प्रधान आरक्षक माधुरी रावटे, आरक्षक लिलेश्वर ध्रुव, जितेन्द्र माहला, अमित मंडावी एवं अरुण यादव का विशेष योगदान रहा।

Related Post