जवाली में दो दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह संपन्न, लोकसंस्कृति और श्रद्धा का संगम

सतनाम पंथ के संस्थापक, मानवता, सत्य और अहिंसा के महान संदेशवाहक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 279वीं जयंती के पावन अवसर पर बाबा मोहल्ला जवाली में दो दिवसीय भव्य गुरु पर्व का आयोजन पूरे श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बाबा गुरु घासीदास जी के अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना और सामाजिक समरसता, भाईचारा व नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।

 

प्रथम दिवस: धार्मिक परंपराओं के साथ सांस्कृतिक रंग

मुख्य आयोजनकर्ता सतनामी युवा समिति बाबा मोहल्ला द्वारा प्रथम दिवस 8 जनवरी 2026, गुरुवार को दोपहर बाद सतनाम समाज के श्रद्धालुओं ने परंपरागत रीति से जैतखाम में पालो चढ़ाने का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया।

रात्रिकालीन कार्यक्रम में पंथी नृत्य एवं रिकॉर्डेड डांस की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को समिति की ओर से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिलेश कंवर (सरपंच, जवाली), श्रीमती रजनी कंवर (वार्ड पंच क्रमांक 16) एवं पुरुषोत्तम साहू (हार्डवेयर व्यवसायी) उपस्थित रहे। साथ ही महिला स्व-सहायता समूह—रोशनी, जय, सूर्य, लक्ष्मी, विनय, आराधना एवं संस्कार समूह की महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही।

 

द्वितीय दिवस: लोकसंस्कृति की गूंज से गूंजा जवाली

द्वितीय दिवस 9 जनवरी 2026, शुक्रवार को छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला मंच के अंतर्गत सुप्रसिद्ध लोक गायक श्याम कुटेलिहा द्वारा प्रस्तुत लोकगीतों ने समूचे पंडाल को भक्तिमय वातावरण में डुबो दिया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

इस सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुषमा रवि रजक (जिला पंचायत सदस्य) उपस्थित रहीं। अन्य अतिथियों में श्री कृष्णा यादव (ढेलवाडीह), दिलेश कुमार कंवर (सरपंच), श्री कमल बेलदार (जनपद सदस्य), कन्हैया लाल, अंतराम चौहान, अविनाश, करुण कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

समाज के प्रबुद्धजनों की रही विशेष सहभागिता

कार्यक्रम में जवाली सतनाम क्षेत्र से मकसूदन पाटले, रतिराम कुर्रे, बिंदेश्वरी कुर्रे, बीरबल कुर्रे, दूजे राम, महेंद्र जनार्दन, सुनीता कुर्रे, संजय पाटले, विजय चौकसे, शिव जनार्दन, अंजू कुर्रे, मनोज पाटले, कन्हैया लाल कुर्रे, तिहारीन चौकसे, मदीना पाटले सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पूजा प्रभारी के रूप में सुकूल राम, गेंदलाल, श्याम लाल कुर्रे, तिजराम, चैतराम एवं साटीदार जोईधा राम ने विशेष भूमिका निभाई। मंच संचालन अक्षय चौकसे एवं मुकेश कुर्रे ने कुशलतापूर्वक किया।

 

आयोजन समिति और सहयोगियों का सराहनीय योगदान

 

इस आयोजन को सफल बनाने में राम किशून पाटले, बालाजी फ्यूल्स, रमेश कुर्रे, मुन्ना साइकिल स्टोर, बाबा किराना दुकान, ऋषि पाटले, पुरुषोत्तम साहू, अविनाश चौहान, माइकल जनार्दन, जंत लाल ताडिंया सहित अनेक सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सचिन कुर्रे, सचिव आकाश दिनकर एवं कोषाध्यक्ष निर्मल कुर्रे ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

सामाजिक संदेश के साथ हुआ समापन

 

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, नशा मुक्त एवं शिक्षित समाज के निर्माण का आह्वान किया। गिरौदपुरी धाम का स्मरण करते हुए बाबा गुरु घासीदास जी, उनके माता-पिता एवं जवाली धाम के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Post