चांपा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिजली ट्रांसफार्मर से कॉपर मेटल पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 09 नग कॉपर मेटल पार्ट्स और चोरी में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 11 BC 3536) बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम—
पवन कुमार सिदार (42 वर्ष) निवासी पथरीपारा कोरबा, हाल मुकाम बाबा डेरा लछनपुर, थाना जांजगीर।
अर्जुन सिंह कंवर (40 वर्ष) निवासी कोरवापारा, चांपा।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) BNS, विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 तथा लोक संपत्ति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जाने कैसे हुआ मामले का खुलासा
12 अगस्त 2025 को बिजली विभाग के सहायक यंत्री भूपेंद्र साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चांपा के घटोली चौक ट्रांसफार्मर से कॉपर पार्ट्स चोरी हो गए हैं। जांच में थाना क्षेत्र के 18 ट्रांसफार्मरों से पार्ट्स गायब मिले। इसी तरह 26 अगस्त को नया बस स्टैंड रोड के पास कृष्णा हॉस्पिटल के सामने लगे ट्रांसफार्मर से भी पार्ट्स चोरी पाए गए।
पुलिस की रणनीति
पुलिस अधीक्षक विजय पांडे (IPS) के निर्देश पर चांपा पुलिस ने लगातार पतासाजी की। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी चोरी किए गए पार्ट्स बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल की।
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक जे.पी. गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा), एएसआई बाबूलाल दिवाकर, महिला प्रधान आर. पुष्पलता साहू, आरक्षक कैलाश यादव, राजेश कश्यप, आकाश कलीसिया और भूपेंद्र गोस्वामी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ट्रांसफार्मर से कॉपर पार्ट्स चोरी जैसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
