जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी बुधेलाल लहरे एवं गोविन्दा लहरे दोनो निवासी बनाहिल थाना मुलमुला के द्वारा दिनाक 28.05.25 को रात्रि करीबन 08.30 बजे पीड़िता के घर अंदर घुसकर, टोनही हो कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुये, जान से मारने की धमकी देकर धक्की मुक्की की, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध धारा का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये मुलमुला पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी बुधेलाल लहरे एवं गोविन्दा लहरे दोनो निवासी बनाहिल थाना मुलमुला को उनके सकुनत से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है...
