जमनीपाली साडा कॉलोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पीछे बने सरदार वल्लभभाई पटेल उद्यान में इस वर्ष पहली बार गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 26 जनवरी, सोमवार को प्रातः 9 बजे पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों और मॉर्निंग वॉक कमेटी के सदस्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मॉर्निंग वॉक कमेटी की ओर से लायन राजेन्द्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन क्षेत्र के नागरिकों को एकजुट कर राष्ट्रीय पर्व को सामूहिक रूप से मनाने का एक सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा और देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति सम्मान का संदेश दिया जाएगा।
ध्वजारोहण समारोह में मॉर्निंग वॉक कमेटी के वरिष्ठ सदस्य शिवदानी शर्मा, सीताराम यादव, आर.पी. सिंह, मुरारी लाल सारथी, बिजूमन जॉय, विनोद अग्रवाल, श्याम सुंदर नामदेव, श्याम बिहारी शर्मा, नंद किशोर सिंह, एल.एम. केशर, भैया लाल यादव, रमेश जादूगर, राधेश्याम प्रसाद, एम. अंसारी, दशरथ वर्मा, महेश अग्रवाल, गेंदलाल साहू, बैद्यनाथ अग्रवाल, प्रेमकुमार अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें और गणतंत्र दिवस को गरिमामय ढंग से मनाएं। यह आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को मजबूत करेगा, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का भी संदेश देगा।
