मरवाही में कृषक उन्नति योजना के तहत 10,000 करोड़ की सहायता राशि हस्तांतरण, किसानों में उत्साह

मरवाही में कृषक उन्नति योजना के तहत 10,000 करोड़ की सहायता राशि हस्तांतरण, किसानों में उत्साह

मरवाही/प्रयास कैवर्त 

 

मरवाही विधानसभा के सद्भावना भवन में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य जनप्रतिनिधि राजेश नंदिनी आर्मो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही और उन्होंने योजना के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार निर्णय ले रही है। उन्होंने बताया कि कृषक उन्नति योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों के खातों में 10,000 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है, जो सरकार की प्रतिबद्धता और अन्नदाताओं के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक आदान सामग्री जैसे बीज, खाद और अन्य कृषि संसाधनों की व्यवस्था में सहायक सिद्ध होगी। इससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि योजना का लाभ प्रदेश के छोटे एवं सीमांत किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचेगा।

 

कार्यक्रम में जिला महामंत्री किशन सिंह ठाकुर, दक्षिण मंडल अध्यक्ष हेमचंद मरावी, मध्य मंडल अध्यक्ष अजय कुमार राजक, किसान मोर्चा महामंत्री आशीष पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने योजना को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।

 

समारोह के दौरान किसानों को प्रतीकात्मक रूप से सहायता राशि के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। उपस्थित किसानों ने कहा कि इस आर्थिक सहयोग से उन्हें खेती की तैयारी में राहत मिलेगी और वे बेहतर उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Related Post