इंदौर। शहर के एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर इलाके में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर बाइक सवार ऑटो राहगीरों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था और ड्राइवर के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। टक्कर लगने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कुछ की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इस हादसे के बाद इलाके में आक्रोश है और लोग सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
