मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा के तत्वाधान में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बांकी मोंगरा के सनसाइन स्कूल परिषर में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।
इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि गायत्री गोवर्द्धन कंवर (उपाध्यक्ष नगर पालिक परिषद बांकीमोंगरा)सामिल हुईं।कार्यक्रम के शुभ आरंभ स्व प्रभु दयाल अग्रवाल और स्व इमरती देवी अग्रवाल के छाया चित्र पर पुष्पहार अर्पितकर किया गया।
यह आयोजन स्व प्रभुदयाल अग्रवाल और स्व इमरती देवी की स्म्रति में आयोजित किया गया।
खेल के मैदान में सर्वप्रथम कब्बडी जोकि शा.मा. शाला बांकी बस्ती और विनायक पब्लिक स्कूल बांकी मोंगरा के खेल गया।
जिसमे विनायक पब्लिक स्कूल का स्कोर 20 पॉइंट शा. मा. शा ला बांकी का स्कोर 27 पॉइन्ट जिसमे बांकी बस्ती की टीम विजयी हुई।
बालक कबड्डी में प्रथम पुरस्कार पी एम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल अरदा को मिला वंही द्वितीय पुरस्कार हिंदी माध्यमिक शाला बांकी बस्ती ने हासिल की।
बालिका कबड्डी में प्रथम शा.पूर्व माध्यमिक शाला बांकी साईड और द्वितीय पुरस्कार शा.पूर्व माध्यमिक शाला बांकी बस्ती ने प्राप्त की ।
बालक 100 मीटर की दौड़ में प्रथम डेविड राज (अरदा) द्वितीय लेखापाल (अरदा)और तृतीय अनिकेत (सनसाइन) रहे।
बालिका 100 मीटर की दौड़ में प्रथम दीपसिखा (घुरदेवा)द्वितीय महिमा कुमारी(घुरदेवा)और तृतीय में सरिता कुमारी (बांकी बस्ती) रही।
इस प्रकार यह आयोजन सफल रहा । मां सिद्धिदात्री कल्याण समिति ने समापन के समय आये हुए विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल व न.पा.प.बांकी मोंगरा के अध्यक्षा सोनी विकास झा से आग्रह किया कि समय समय मे लोक कला और बौद्धिक विकास का आयोजन करने हेतु सियान सदन जो कि जर्जर अवस्था में पड़ी है उसकी मरम्त कार्य हेतु नगर पालिका परिषद को आदेशित कर एक नया मुकाम प्रदान करने की असीम कृपा कर हमें अनुग्रहित करें।
ततपशचात समिति के अध्यक्ष ने एक वृद्धा आश्रम की भी मांग रखी।
मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा के तत्वाधान में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
