भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों एवं बांग्लादेशियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई के उद्देश्य से सरकार द्वारा एक विशेष टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अब कोई भी आम नागरिक ऐसे संदिग्ध लोगों की जानकारी सीधे अधिकारियों को दे सकता है।
जारी किया गया टोल फ्री नंबर, सरकार का उद्देश्य
इस नंबर पर 24x7 कभी भी कॉल कर कोई भी व्यक्ति अपने इलाके में रह रहे संदिग्ध विदेशी नागरिकों या अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की जानकारी गोपनीय तरीके से साझा कर सकता है।
देश की आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना जो बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
आपकी पहचान रखी जाएगी, पूरी तरह गोपनीय
इस पहल के तहत सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी, जिससे लोग निर्भय होकर सूचना साझा कर सकें।
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि देश की सुरक्षा में सहयोग दें और ऐसे किसी भी व्यक्ति की जानकारी तुरन्त साझा करें।
याद रखें देश की सुरक्षा, हर नागरिक की जिम्मेदारी!
शक हो तो
बिना देरी करें कॉल:? 1800 233 1905
