प्रीतम साहू व केदार यादव महामंत्री नियुक्त
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय के मार्गदर्शन तथा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार भाजपा जिला राजनांदगांव जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दादू राम सोनकर ने जिले के 16 मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की घोषणा की है।
इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा छुरिया मंडल के अध्यक्ष पद पर श्री टीकम साहू को नियुक्त किया गया है। वहीं मंडल महामंत्री के रूप में श्री प्रीतम साहू एवं श्री केदार यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने, किसानों के हितों की आवाज बुलंद करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपेक्षा की गई है। कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
