राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा स्थापना सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में “गाँव चलो–बूथ चलो अभियान” के अंतर्गत क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के मार्गदर्शन तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा, प्रदेश मंत्री श्री मोनू बहादुर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत एवं स्थापना सप्ताह के जिला प्रभारी श्री भावेश बैद के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया तथा उन्हें योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही हितग्राहियों से योजनाओं के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया भी प्राप्त की गई।
कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री चिंटू सोनकर , महामंत्री श्री आशुतोष सिंह एवं श्री नामेश वर्मा के मार्गदर्शन में गैंदाटोला मंडल संयोजक दिग्विजय मिश्रा एवं सह संयोजक भूपेन्द्र निर्मलकार सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर सरपंच श्री होम साहू, नवनीत अहीर, जितेंद्र वर्मा, संजय साहू सहित अन्य सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
