रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया।

पीथमपुर मै रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी का वादा दोहराया। बाजारों में राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर भीड़ रही। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां भाई-बहन के अटूट रिश्ते को सेलिब्रेट किया गया। यह पर्व भारतीय संस्कृति में प्रेम और विश्वास का प्रतीक बना रहा।
