कलेक्टर ने जनदर्शन में संवेदनशीलता से सुनी नागरिकों की समस्याएं...

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनी। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। जनदर्शन में कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए जनदर्शन के दौरान ही तत्काल संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा की और तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।


जनदर्शन में तहसील मुख्यालय जांजगीर निवासी पवन राठौर द्वारा भूमि सीमांकन करवाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम रहौद निवासी उषा देवी द्वारा राशन कार्ड में खाद्य आबंटन संबंधी समस्या दूर करने, तहसील चाम्पा के ग्राम कोसमन्दा निवासी रोहित कुमार राशनकार्ड जारी करवाने, विकासखंड अकलतरा के ग्राम हरदी निवासी शांतिबाई साहू द्वारा विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलवाने, जांजगीर के सुनीता राठौर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार अन्य आवेदकों द्वारा पीएम आवास, सीमांकन, बंटाकन, त्रुटि सुधार, राशन कार्ड, आधार कार्ड सुधार, पेंशन, राजस्व रिकार्ड दुरूस्त कराने सहित विभिन्न विषयों पर आवेदन प्रस्तुत किये गये।

Related Post