जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने दिनांक 31.01.26 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की जांजगीर के ग्राम कसौंदी का रहने वाला आरोपी अनिल गड़ेवाल धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने और धान नहीं बिकने से परेशान होकर गांव के खेत में लगे हाई टेंशन टावर में चढ़ गया है
और गाली गलौज कर हल्ला कर रहा है की सूचना मिलने पर सूचना से तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय IPS, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल टावर में चढ़े आरोपी को रेस्क्यू कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल थाना कोतवाली से एक पुलिस टीम राजस्व के अधिकारीयों के साथ मौके की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम के द्वारा टावर में चढ़े व्यक्ति को लगातार समझाइश दिया जा रहा था
परंतु आरोपी मौके पर उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी तथा गांव के लोगों को लगातार अश्लील गाली गलौज करते हुए धान बिक्री के लिए टोकन देने की बात कर रहा था और नहीं देने पर आत्महत्या कर वहां पर उपस्थित सभी लोगों को फसाने की लगातार धमकी दे रहा था पुलिस टीम के द्वारा करीबन 3 घंटे बाद टावर में चढ़े आरोपी को रेस्क्यू किया गया
आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा धान बिक्री नहीं होने तथा टोकन नहीं मिलने से परेशान होकर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए टोकन देने अनावश्यक दबाव बनाने का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया आरोपी के विरुद्ध लोक सेवक को क्षतिकारित करने की धमकी देना (224), लोक सेवक को विधि विपरीत कार्य करने हेतु विवश करना (226),सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाली गलोज करना (296),आत्महत्या करने की धमकी देकर भयभीत करना (308(4)) BNS* के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
