छुरिया:गत दिनों आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज परिक्षेत्र कल्लूटोला के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण सामाजिक भवन प्रांगण कल्लूटोला में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाज प्रमुखों ने कहा कि आज के दौर में सांस्कृतिक एकता को बनाये रखना सबसे कठिन काम है।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि अखिल भारतीय गोंड़ महासभा ओड़ारबांध के अध्यक्ष मदन नेताम,प्रमुख अतिथि आदिवासी कोयतुर गोंड़ समाज ब्लाक इकाई छुरिया-डोंगरगढ़ के अध्यक्ष दिनेश कुरेटी दिलेर एवं विशेष अतिथि ओड़ारबांध गोंड़ महासभा के उपाध्यक्ष मदन खुरश्याम,महासभा के सहसंचालक एवं पिनकापार परिक्षेत्र के अध्यक्ष राजेश्वर ध्रुर्वे, खोभा परिक्षेत्र के अध्यक्ष हरदेव कतलाम, पदगुड़ा परिक्षेत्र के अध्यक्ष दयाराम कौशल,नांदिया परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष धनूष मंडावी, छुरिया नगरपंचायत के पूर्व पार्षद मनभावन उइके एवं सर्व आदिवासी समाज परिक्षेत्र कल्लूटोला के अध्यक्ष कलाराम फूलकंवर थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ बूढ़ादेव एवं शहीद वीरनारायण सिंह के पूजा अर्चना के साथ हुआ पश्चात अतिथियों का पीला चांवल से टीका लगाकर स्वागत किया गया।सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मदन नेताम ने कहा कि गोंड़ समाज को सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता में बनाया रखना सबसे कठिन काम है। हमारे गोंड़ समाज में सामाजिक बुराइयाँ बहुत है जिसे दूर करना आवश्यक है इसके बिना समाज का विकास संभव नहीं है। समाजिक कार्यक्रमों में डीजे बनाना प्रतिबंध करना एक ऐतिहासिक फैसला है इससे समाज में झगड़ा लड़ाई कम हो गया है।इसी तरह धीरे-धीरे समाजिक कार्यक्रमों हो रही दिखावा एवं फिजूलखर्ची को रोकना होगा। प्रमुख अतिथि दिनेश कुरेटी दिलेर ने कहा कि हर समाज की अपनी एक अलग सांस्कृतिक पहचान होती है।उसी प्रकार हमारे गोंड़ समाज की भी एक अलग एवं विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है जो धीरे-धीरे अन्य समाज के संपर्क में आने के बाद अपने विशिष्ट पहचान को खोते जा रहे हैं जो अत्यंत ही चिंतन का विषय है। हमारे गोंड़ समाज की रिश्ता-नाता भी अन्य समाज से अलग ही होता है जिसे मूल रूप में बचाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। नवनिर्वाचित सामाजिक पदाधिकारियों को बधाई देते हुए श्री कुरेटी ने कहा सभी सामाजिक पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी मिली है उस जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन करेंगे तो सामाजिक एकता एवं अखंडता को बनाये रखने में कहीं कोई परेशानी नहीं होगी। समाज प्रमुखों को सामाजिक न्याय करते समय आम लोगों के समस्या एवं भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। सभा को समस्त विशेष अतिथियों एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष रघुवीर सेवता ने भी संबोधित किया।मदन नेताम ने वरिष्ठ प्रभाग, राजेश्वर ध्रुर्वे ने युवा प्रभाग, मदन खुरश्याम ने महिला प्रभाग एवं दिनेश कुरेटी दिलेर ने 18 गांव के वरिष्ठ प्रभाग, युवा प्रभाग एवं महिला प्रभाग के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। कार्यक्रम का संचालन उद्धव अरकरा एवं रूमन पोटाई ने किया।शपथग्रहण करने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में वरिष्ठ प्रभाग के अध्यक्ष रघुवीर सेवता,उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद पोर्ते एवं देशराम कोर्राम, संरक्षकगण गौतम मंडावी, नरेन्द्र मंडावी, विनायक मंडावी एवं अमर सिंह मंडावी कोषाध्यक्ष द्वय धन्नालाल मंडलोई एवं मनराखन श्याम,महामंत्री द्वय रूमन पोटाई एवं सुखीराम नेताम, सचिव बलवंत पोर्ते एवं नेकराम मंडावी संगठनमंत्री द्वय उद्धव अरकरा एवं भोलाराम नेताम सांस्कृतिक सचिव श्रवण मंडावी एवं लखन कोर्राम,मीडिया प्रभारी दिलीप नेताम सिपाही हुम्मन लाल ठाकुर, युवा प्रभाग के अध्यक्ष पवन मंडावी, उपाध्यक्ष प्रकाश कुंजाम सचिव तुलाराम नेताम एवं दीनूराम नेताम,मीडिया प्रभारी नेतराम सलामें एवं कुश मंडावी, महामंत्री सुनेस मंडावी एवं मनीष मंडावी, संगठन मंत्री रोहित मंडावी एवं किशन मंडावी।महिला प्रभाग के अध्यक्ष बिशाखा मंडावी, उपाध्यक्ष नम्रता कोर्राम, महामंत्री मीना नेताम एवं देशरी ठाकुर, सचिव मानाबाई कतलाम एवं सुनेती कुंजाम सहित कल्लूटोला परिक्षेत्र के 18 गांव के वरिष्ठ प्रभाग, महिला प्रभाग एवं युवा प्रभाग के सदस्य गण सामिल है। इस अवसर पर कल्लूटोला परिक्षेत्र के सामाजिक लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
