गाजीपुर में अधिकारियों पर सख्ती, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Anp News गाजीपुर। जनपद में अधिकारियों की लापरवाही पर अब सख्त रुख अपनाया गया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कड़ा निर्देश जारी करते हुए साफ कहा है कि कोई भी जनपद स्तरीय अधिकारी बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा, चाहे सार्वजनिक अवकाश ही क्यों न हो।

जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कई अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर चले जाते हैं और संपर्क करने पर उनका मोबाइल भी बंद मिलता है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रशासन ने इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा है।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई अधिकारी बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ता है या अपना मोबाइल नंबर बंद रखता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों को अपनी कार्यशैली सुधारने के संकेत मिल गए हैं।

Related Post