कोरबा: कोरबा जिला अंतर्गत थाना बांकी मोंगरा व दर्री पुलिस द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने हेतु संयुक्त पैदल मार्च निकाला गया। होली में हुड़दंग करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है।
थाना प्रभारी चमनलाल सिन्हा ने बताया कि:-
▪️ होली त्योहार को देखते हुए थाना बांकी मोंगरा व दर्री पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
▪️ संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य चौक-चौराहों व बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च।
▪️ आम नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील।
▪️ हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे में वाहन चलाने व अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।
▪️ डीजे, जुलूस एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य।
▪️ पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
▪️ सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखने की बात कही गई।
▪️ पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों की “खैर नहीं” होगी।
