कोरबा में पुलिस की सख्त कार्रवाई, 22 वारंटी गिरफ्तार

जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत विशेष दबिश अभियान संचालित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोर नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों में समन्वित कार्रवाई की गई। 21 फरवरी 2026 को चलाए गए सघन अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 22 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 01 स्थायी वारंटी भी शामिल है।

विभिन्न प्रकरणों में कुल 23 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। ये आरोपी पूर्व में न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार थे। पुलिस ने सतत निगरानी और योजनाबद्ध रणनीति के तहत इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल निकटतम थाना, चौकी या नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आगे भी अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Post