राजनांदगांव | जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना गैंदाटोला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव श्रीमती मंजुलता बाघ के दिशा-निर्देश में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत दिनांक 24 फरवरी 2026 को आम स्थान पर शराब पीते हुए चार व्यक्तियों को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में नुमेश गंधर्व उम्र 26 साल ,ओमकेश्वर कंवर उम्र 24 साल,डालेश्वर पड़ौती उम्र 28 साल एवं दीपक ठाकुर उम्र 40 साल,सभी निवासी ग्राम गैंदाटोला के हैं।चारों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक रूप से धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, अवैध शराब एवं गांजा बिक्री, तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
