कोंडागांव, 7 मार्च 2026 | जिला मुख्यालय अंतर्गत चीखलपुटी बायपास मार्ग पर शुक्रवार रात लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक के घायल होने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भेलवापदर निवासी करण श्रीवास्तव उर्फ लालू के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक करण श्रीवास्तव अपने कुछ दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से बायपास मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करण श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
