दो दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी में मत्स्यपालन विभाग की रही विशेष सहभागिता

धरती आभा ग्राम उत्कर्ष योजना’ के तहत फुटकर मत्स्य विक्रेताओं को मिला लाभ

 

कोंडागांव, 02 फरवरी 2026। जिला कोंडागांव में दिनांक 31 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 तक आयोजित दो दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी में मत्स्यपालन विभाग द्वारा प्रभावशाली सहभागिता निभाई गई। मेले में विभाग की ओर से बतख सह मछली पालन एवं उद्यानिकी सह मछली पालन के उन्नत मॉडल प्रदर्शित किए गए, साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी हेतु स्टॉल लगाया गया।

Uploaded Image

कार्यक्रम में कोंडागांव विधायक मान. सुश्री लता उसेंडी, कलेक्टर कोंडागांव श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, केशकाल विधायक मान. श्री नीलकंठ टेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

किसान मेला संगोष्ठी के दौरान मत्स्यपालन विभाग द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी ‘धरती आभा ग्राम उत्कर्ष योजना’ के अंतर्गत फुटकर मत्स्य विक्रय करने वाले विक्रेताओं को मोटरसाइकिल सह आइस बॉक्स प्रदान किए गए।

Uploaded Image

इस योजना के तहत निम्न हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया—

 संपत मरकाम – विकासखंड बड़े राजपुर

 भूपेंद्र नाग – विकासखंड केशकाल

 रामसाय कश्यप – ग्राम मेला, विकासखंड कोण्डा

मत्स्यपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, मेले में उपस्थित कृषकों को मत्स्यपालन से जुड़ी विभिन्न विभागीय योजनाओं, तकनीकों एवं रोजगार के अवसरों से अवगत कराया गया।

यह योजना मत्स्य विक्रेताओं को सुदृढ़ आजीविका, मत्स्य उत्पादों के सुरक्षित परिवहन एवं गुणवत्तापूर्ण विक्रय में सहायक सिद्ध होगी।

Related Post