होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीपत थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में हुड़दंग मचाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान आने-जाने वाले लोगों से गाली-गलौज एवं उत्पात मचाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में—
अरुण कुमार लहर्षण उर्फ चुटाली (28 वर्ष), निवासी कुकदा
सूरज सूर्यवंशी (20 वर्ष), निवासी कुकदा
उमेश केसर (24 वर्ष), निवासी सीपत
दिलीप कुर्रे (42 वर्ष), निवासी देवरी, थाना सीपत
पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
