चौपाटी फोरलेन पर श्री मिश्रा के वेयरहाउस का शुभारंभ, जनप्रतिनिधि व उद्योगपति पहुंचे
पीथमपुर, 15 मार्च। आगरा–मुंबई फोरलेन स्थित चौपाटी के पास रविवार को उद्योगपति रमेश मिश्रा के दूसरे वेयरहाउस का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड रामायण पाठ एवं हवन-पूजन से हुई, जिसके बाद फीता काटकर वेयरहाउस का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बालमुकुंद सिंह गौतम, हेमंत सोलंकी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कविता प्रदीप द्विवेदी, गोपाल वर्मा पंडित सुनील बिरथरे ,लक्ष्मी नारायण असोलिया, पार्षद विनोद चौहान, गुंजे सिंह चौहान, अनिल द्विवेदी, चंद्रपाल झाला, बी.डी. तिवारी, आर.के. पांडे, रमेश तिवारी, सुधाकर राय, जे.पी. द्विवेदी, टी.आर. मिश्रा, मनोज द्विवेदी, सुधांशु ओझा, बृजेश सिंह, हरकेश सिंह, राकेश पाठक सहित कई कंपनियों के उद्योगपति, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अतिथियों ने रमेश मिश्रा को नए वेयरहाउस के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और अंत में प्रसादी का वितरण भी किया गया।
