??
रायगढ़/ शाहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रोफेसर विनय चौहान को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सोमवार को राज्यपाल सचिवालय से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।
वर्ष 2020 में स्थापित इस विश्वविद्यालय के लिए यह दूसरी कुलपति नियुक्ति है। इससे पहले विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी प्रोफेसर ललित प्रकाश पटेरिया पास थी, जिन्होंने लगभग छह वर्षों तक पद संभाला। अब विश्वविद्यालय को नया शैक्षणिक नेतृत्व मिला है।
प्रो. विनय चौहान वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऑफ़ जम्मू व्यवसाय अध्ययन विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। अध्यापन और अनुसंधान के क्षेत्र में उन्हें लगभग 22 वर्षों का अनुभव है।
प्रबंधन, विपणन, उपभोक्ता व्यवहार, अनुसंधान पद्धति, उद्यमिता तथा पर्यटन एवं आतिथ्य जैसे विषयों में उनकी विशेष दक्षता मानी जाती है। उनके अनेक शोध आलेख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
विश्वविद्यालय परिवार को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान कार्य और नई शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
