कोरबा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान मालकिन समेत 8 गिरफ्तार

कोरबा जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापेमारी की है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को कमरे से 5 युवतियां और 3 युवक संदिग्ध हालत में मिले।

पुलिस ने मौके से सभी युवक-युवतियों के साथ-साथ मकान मालकिन सुरती पटेल को भी हिरासत में लिया।

आरोप है कि इसी मकान से लंबे समय से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान में लगातार संदिग्ध लोगों का आना-जाना रहता था।

विरोध करने पर मकान मालकिन मोहल्लेवासियों से गाली-गलौज करती और धमकी भी देती थी।

मोहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को दबिश दी।

छापेमारी के दौरान आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

पुलिस ने हरदी बाजार निवासी ईश्वर कुमार, नील कुमार यादव, बैगिनडबार निवासी राज दास महंत,

मकान मालकिन सुरती पटेल और चार युवतियों को गिरफ्तार किया है।

सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Related Post