केशकाल में सनसनीखेज वारदात, युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

केशकाल/कोंडागांव, 29 मार्च 2026 | चाकू से युवती पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी लकी सिंग को थाना केशकाल पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। 26 मार्च को सूचना मिली थी कि एक युवती को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि आरोपी लकी सिंग से पूर्व में बातचीत थी, जिसे परिवार के मना करने पर उसने बंद कर दिया था।

 

घटना की रात करीब 9:30 बजे गांधी मार्ट के पास आरोपी ने रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया। बचाव के दौरान युवती के हाथ और जांघ में चोट आई।

 

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की और सायबर टीम की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है।

Related Post