सर्व धर्म भजन संध्या का हुआ आयोजन अनेक प्रतिभागियों ने लिया भाग

इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में नामित अमर महापुरुषों को पुनः स्तुति करने हेतु माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण करने हेतु प्रगति क्लब ढेलवाडीह में कार्यक्रम आयोजित किया गया..


जहाँ महापुरुषों के शैल चित्र पर दीप एवं मोमबत्ती जलाकर एवं माल्यार्पण करके उन्हे श्रद्धापूर्वक नमन किया गया...


तत्पश्चात सर्व धर्म भजन संध्या का आयोजन प्रारंभ हुवा..
इस भजन संध्या में सभी संप्रदाय की जनता को आमंत्रित किया गया था..सभी धर्मो की जनता का जागृति क्लब में सम्मान किया गया.


इस कार्यक्रम में सभी धर्म की जनता ने इस भजन संध्या में अपनी भजन, प्रार्थना प्रस्तुति कर कार्यक्रम को सफल बनाया...


कार्यक्रम का शुभारम्भ जागृति क्लब की महिला अध्यक्षा श्रीमती गीतांजलि तिवारी एवं सचिव-ज्योति दीवान सूर्यवंशी समाज की अध्यक्षा श्रीमती सावित्री हंस एवं संगीता सूर्यवंशी एवं जागृति क्लब की महिला समिति ने किया...


मुख्य अतिथि एस ई सी एल ढेलवाडीह के उप क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एन.के रॉय, खान प्रबंधक- श्री विजेकर साहब सेफ्टी ऑफिसर - श्री बंजारे साहब के अतिथ्य में कार्यक्रम सफल हुवा..


कार्यक्रम में सर्व धर्म से आये अतिथियों में आदिवासी समाज अध्यक्ष - श्री अनुप सिंह

क्रिस्चियन सोसाइटी के अध्यक्ष - श्री जोशी बेबी

सिक्ख समाज से सरदार भगवंत सिंह सरदार बलबीर सिंह..

मुश्लिम समाज से अशरफ खान, नसीम खान..

कबीर समाज से -श्री सूरज गुप्ता,प्रेमलाल..

एवं नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष - श्री राज जायसवाल विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होकर आपसी भाईचारा एकता और अखंडता का सुन्दर मिश्रण की मिशाल पेश की...

सभी संप्रदाय के लोगों को इक सूत्र में जोड़ने एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नगर की जनता एवं अतिथियों ने जागृति क्लब के सचिव श्री विमल मानिकपुरी का हृदय से प्रशंसा किया...

Related Post