साय सरकार का बजट विकास की नई इबारत लिखेगा: जगजीत सिंह भाटिया

 

गांव, गरीब, किसान और युवाओं के सपनों को मिलेगा बल

छुरिया:जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजनांदगांव जगजीत सिंह भाटिया ने राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास को नई दिशा और नई गति देने वाला है। उन्होंने इसे जनहितैषी, संतुलित और दूरदर्शी बजट बताते हुए कहा कि इसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।जगजीत सिंह भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। बजट में कृषि, सिंचाई, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अधोसंरचना के लिए किए गए प्रावधान यह साबित करते हैं कि सरकार जमीनी विकास पर जोर दे रही है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों के कारण केंद्र और राज्य की योजनाओं का बेहतर समन्वय हो रहा है, जिससे विकास कार्यों में तेजी आई है। यह बजट केवल आंकड़ों का ब्योरा नहीं, बल्कि प्रदेश को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने का रोडमैप है।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजनांदगांव जगजीत सिंह भाटिया ने विश्वास जताया कि इस बजट से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Related Post