प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 अन्तर्गत उत्पादन गतिविधियों के कार्यों का राजस्व मंत्री ने किया विमोचन

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 अन्तर्गत उत्पादन गतिविधियों के कार्यों का राजस्व मंत्री ने किया विमोचन

 

 प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 (जलग्रहण विकास घटक) अन्तर्गत जलग्रहण परियोजना क्षेत्रों में उत्पादन गतिविधि अन्तर्गत जैसे स्प्रींकलर, पाईपलाईन, स्प्रेयर मशीन, मेंजर, सीडबीन, स्पायरल सीड सेप्रेटर आदि गतिविधियों का विमोचन माननीय राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा द्वारा किया गया तथा विभाग द्वारा करवाये जाने वाले कार्यों की सराहना की। 

 

सहायक अभियंता रामनारायण चौधरी, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 8 परियोजना क्षेत्रों के 62 ग्राम पंचायतों में उत्पादन गतिविधि द्वारा कराये जाने वाले कार्य जैसे 243 स्प्रींकलर, 293 पाईपलाईन, 4380 स्प्रेयर मशीन, 1829 मेंजर, 4289 सीडबीन, 421 स्पायरल सीड सेप्रेटर के कार्यों से कृषकों को लाभान्वित किया जायेगा। कार्यों को प्राथमिकता से विधवा/एकल महिला, बीपीएल परिवार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सीमान्त एवं लघु कृषक आदि वर्गों के कृषकों को वितरित किये जाएगें जिसमें विभागीय गाईडलाईन के नियमानुसार लागत का 10 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, इसी प्रकार सामान्य एवं अन्य वर्ग से 20 प्रतिशत तक अंशदान राशि जलग्रहण विकास हेतु ली जावेगी। इन गतिविधियों से किसानों की आय बढ़ेगी। 

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा, महावीर सिंह कृष्णावत, रमेश मीणा, मुकेश मीणा, सुगना बाई भील आदि जन प्रतिनिधि एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वतसिंह चुण्डावत, आश्विन मालू उपखण्ड अधिकारी प्रतापगढ़, जगदीश चंद्र विकास अधिकारी प्रतापगढ़ और सहायक अभियंता अखिलेश पटेल, जयेश सोमिया, प्रतापसिंह, कनिष्ठ अभियंता राहुल बंजारा सहित जलग्रहण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Post