पीएम सूर्यघर योजना से मिली राहत – मुफ्त बिजली और उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” आम नागरिकों के जीवन को रोशन कर रही है। कोरबा जिले के छुरी गांव निवासी अशोक अग्रवाल जैसे लाभार्थी अब न सिर्फ 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ उठा रहे हैं, बल्कि बिजली कटौती और भारी बिल से भी छुटकारा पा चुके हैं।

अशोक के घर चमका 'सूर्यघर', अब नहीं आता बिजली बिल

अशोक अग्रवाल ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है, जिसकी स्थापना केवल 3-4 दिनों में हो गई। उन्हें सरकार की ओर से ₹78,000 की सब्सिडी भी प्राप्त हुई। पहले जहां घर और उनके राइस मिल का भारी बिजली बिल चिंता का कारण था, अब सौर ऊर्जा से बिजली मुफ्त और बिना रुकावट मिल रही है  

यह योजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बड़ा कदम है। स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा के उपयोग से न केवल कार्बन उत्सर्जन घटेगा, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को भी लाभ मिलेगा।

 

आसान ऋण और सब्सिडी से मिल रही मदद

 

योजना के तहत ₹30,000 से ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है और कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवार भी इस तकनीक को अपना पा रहे हैं।        श्री अग्रवाल जैसे लाभार्थी योजना की सफलता को देखकर अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद भी दिया।

“प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना” अब सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की ओर देश का ठोस कदम बन चुकी है।

Related Post