कोरबा/रामपुर। ग्राम पंचायत करतला में यदुवंशी झेरिया यादव समाज के वार्षिक सम्मेलन में विधायकफूल सिंहरतिया बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। फूल सिंह राठिया द्वारा पूर्व में यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन का घोषणा किया गया था, जिसका विधिवत भूमि पूजन किया गया जिससे यदुवंशी झेरिया यादव समाज में हर्ष व्याप्त है। साथ में मुख्य रूप सरपंच पुत्र देवेन्द्र राठिया, अध्यक्ष यादव समाज श्रवण यादव, गजेंद्र यादव, संख लाल यादव, शेखर यादव, रामदयाल यादव, धंनसाय यादव, देवनारायण, अर्जुन यादव, रोहित यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी शैलेंद्र राय, उपसरपंच अंकित राय उपस्थित रहे।
रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने करतला में सामुदायिक भवन का किया भूमि पूजन
