PMGSY सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विभाग ने आरोपों का किया खंडन, बताया—समाचार भ्रामक और तथ्यहीन

कोंडागांव, 27 मार्च 2026 | जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-1) अंतर्गत निर्मित एल 071 स्कूलपारा–मटवाल–गुनियापारा–कुदूर–तुमड़ीवाल मार्ग की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय समाचार पत्रों में सवाल उठाए जाने के बाद अब विभाग ने इन आरोपों का खंडन किया है।

Uploaded Image

स्थानीय स्तर पर प्रकाशित खबरों में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर संदेह जताते हुए आरोप लगाए गए थे कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया है और सड़क की परतें कमजोर हैं। खबरों के सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

Uploaded Image

इधर, कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, छत्तीसगढ़ ग्राम सड़क विकास अभिकरण ने जारी स्पष्टीकरण में कहा है कि उक्त समाचार पूरी तरह भ्रामक एवं तथ्यहीन हैं। विभाग के अनुसार यह सड़क निर्माण कार्य पैकेज क्रमांक CG01-233 के अंतर्गत ठेकेदार धर्मेन्द्र मिश्रा, केशकाल द्वारा अनुबंध क्रमांक 180/DL/2022-23 (दिनांक 05 मई 2022) के तहत किया गया है।

Uploaded Image

विभाग ने दावा किया है कि निर्माण कार्य के दौरान समय-समय पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया और OMMAS प्रणाली के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग भी की गई। साथ ही 19 मार्च 2026 को राज्य गुणवत्ता समीक्षक सुनील प्रभाकर द्वारा स्थल निरीक्षण में कार्य को सभी मानकों के अनुरूप और संतोषजनक पाया गया।

Uploaded Image

स्पष्टीकरण में यह भी बताया गया है कि सड़क निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन करते हुए सब-बेस और बेस कोर्स में मानक अनुसार गिट्टी का उपयोग किया गया है तथा लगभग 20 मिमी मोटाई का डामरीकरण किया गया है। साथ ही सड़क 5 वर्ष की संधारण अवधि में भी शामिल है।

Uploaded Image

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गुणवत्ता नियंत्रण टीम के निरीक्षण में भी कार्य सही पाया गया है और निर्माण स्थल पर आवश्यक सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं।

 

हालांकि, स्थानीय स्तर पर उठे सवालों के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। ऐसे में अब लोगों की नजर इस बात पर बनी हुई है कि जमीनी हकीकत क्या है और क्या आगे किसी स्वतंत्र जांच की पहल की जाएगी।

Related Post