समय से पहले शराब बिक्री पर उठे सवाल, शादियाबाद में नियमों की उड़ रही धज्जियां

गाजीपुर/शादियाबाद। गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र में देशी शराब की दुकानों पर तय समय से पहले बिक्री होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह 6 बजे से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है, जबकि शासन द्वारा निर्धारित समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक का है। स्थानीय अनुसार, इस तरह खुलेआम नियमों की अनदेखी से न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि आबकारी विभाग की कार्यशैली भी कटघरे में नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्र में मौजूद देशी शराब की दुकान मनमाने तरीके से संचालित हो रही हैं। निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री होने से समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

सामाजिक असर:

सुबह के समय शराब की बिक्री से स्कूली बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही परिवारों में विवाद और अन्य सामाजिक समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन से मांग:

ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि इस पर तत्काल संज्ञान लेकर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि अवैध और समय से पहले हो रही शराब बिक्री पर रोक लग सके।


वर्जन- आबकारी विभाग से संपर्क साधा गया लेकिन किसी कारण वस फोन रिसीव नहीं हुआ

Related Post