पुरन नेताम बने जिला किसान कांग्रेस राजनांदगांव के जिला उपाध्यक्ष

 

राजनांदगांव। जिला किसान कांग्रेस राजनांदगांव की नई कार्यकारिणी में पुरन नेताम को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष मदन साहू द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।पुरन नेताम लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और क्षेत्र में किसानों एवं जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक हलकों में पुरन नेताम को विधायक भोलाराम साहू का करीबी और कट्टर समर्थक माना जाता है। ऐसे में उनकी इस नियुक्ति को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय की संभावना जताई जा रही है।नव-नियुक्त जिला उपाध्यक्ष पुरन नेताम ने नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

जिला अध्यक्ष मदन साहू ने विश्वास जताया कि नई टीम किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाएगी।

Related Post