बजट 2026 पर कोसाबाड़ी में जन-जागरूकता अभियान

विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को लेकर कोसाबाड़ी मंडल में जन-जागरूकता महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के नेतृत्व में दशहरा मैदान, बुधवारी वार्ड क्रमांक 24 में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल होंगे।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 को देश की आर्थिक मजबूती और समावेशी विकास का रोडमैप बताया जा रहा है। इसमें रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और शिक्षा सुधार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नरेंद्र देवांगन ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत आधार देता है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर, किसानों के हित में योजनाएं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के प्रयास इस बजट की प्रमुख विशेषताएं हैं।

कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने कहा कि बजट 2026 कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बजट की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाए।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने इसे सामाजिक समरसता और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि से वंचित वर्गों को सशक्त बनने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। वक्ताओं द्वारा यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि बजट 2026 केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत को वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने की दूरदर्शी रणनीति है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजेश राठौर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जन-जागरूकता महाअभियान को सफल बनाने की अपील की।

Related Post